घाघरा: रांची में ग्रामीण विकास मंत्री ने चूंदरी पंचायत की मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
Ghaghra, Gumla | Apr 24, 2026 रांची खेलगांव में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत समारोह में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय,मंत्री इरफान अंसारी,मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की सहित कई विधायक ने भाग लिया।