हमीरपुर: लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत एसपी ने पुलिस लाइन में पुलिस बल की ब्रीफिंग की
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने चुनाव ड्यूटी पर लगने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है। बूथों में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न होने पाए। मतदाताओं से अच्छा बर्ताव करें।