बहराइच: बिलासपुर के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर के पास सड़क हादसे में व्यक्ति घायल हो गए थे। जिनकी मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।