चान्दन: बैलोनी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति जख्मी
Chanan, Banka | Mar 7, 2026 बैलोनी मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब दस बजे सड़क हादसे में तुलसीवरण गांव निवासी सुरेश यादव जख्मी हो गया। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। सुरेश यादव परिजन के साथ बाइक पर बैठकर सूईया की ओर जा रहे थे। इस दौरान बैलोनी मोड़ के पास आगे जा रहे टोटो के अचानक मुड़ने से बाइक टकरा गयी।जिससे पीछे बैठे सुरेश यादव सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया।