शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे अपर समाहर्ता मुंगेर मनोज कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान को लेकर सक्रिय पहल की। जनसुनवाई के क्रम में भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामलों, सामाजिक कल्याण योजनाओं सहित अन्य विभागीय समस्याओं