इटावा: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स और जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई
Etawah, Etawah | Dec 24, 2024 आज मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में उन्होंने बैंकों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं के लोन देने हेतु लाभार्थियों को अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े, और सभी बैंकों को बैठक में रिपोर्ट के साथ ही उपस्थित होने के निर्देश दिए।