इटावा: सदर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया, 114 उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर ₹8 लाख 27 हजार 10 की वसूली के लिए मुकदमा दर्ज
Etawah, Etawah | Dec 24, 2024 सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एकमुश्त समाधान योजना OTS के तहत बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 114 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे वहीं 8 लाख 27 हजार की बसूली भी की। वही विभाग द्वारा अशोक नगर सहरिया,कचौरा रोड पर 10 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा, जिसके बाद विभाग द्वारा सभी पर मुकदमा दर्ज करवाया गया।