मिर्ज़ापुर: श्रीपट्टी गांव के एस के इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक की हालत बिगड़ी
चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव स्थित एस के इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक का अचानक तबीयत खराब हो गया जिससे विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया विद्यालय प्रबंधन द्वारा आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह मे भर्ती कराया गया। इसके बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।