मिर्ज़ापुर: डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, कहा- नकल सामग्री पकड़े जाने पर भेजेंगे जेल
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन करने के लिए डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति बनी रही। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नकल करते पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा।