मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के डगर गांव के गंगा घाट पर 3 फीट का घड़ियाल दिखा, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग को सौंपा गया
जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डगर गांव के सामने स्थित गंगा घाट पर बुधवार की सुबह 9:00 बजे स्नान करने पहुंचे ग्रामीणों ने करीब 3 फीट लंबे घड़ियाल के बच्चे को पानी के किनारे घूमता देखा। सुबह कई ग्रामीण स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे इसी दौरान किसी की नजर पानी के पास रहते एक घड़ियाल के बच्चे पर पड़ी। जिसे पानी से बाहर निकाल लाए और वन विभाग को बुलाकर सौंपा गया।