मिर्ज़ापुर: लालगंज के नरैना कला गांव के ग्रामीणों ने पट्टे के लिए कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के नरैना कला गांव के ग्रामीणों ने पट्टे की जमीन न देने और उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी उपेक्षा लगातार की जा रही है। पट्टे की जमीन नहीं दिया जा रहा है जबकि वह जरूरतमंद है। इसके लिए वह लगातार तहसील से लेकर उच्चाधिकारियों तक मांग कर रहे हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।