मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा निवासी युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा निवासी युवक का शव मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नीरज दुबे उम्र लगभग 28 साल। जो की विंध्याचल के अकोडी गांव के रहने वाले थे। और वह शादी करके विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा में रहते थे।