फरीदपुर: फरीदपुर में 6 दिन से बिजली संकट, ट्रांसफार्मर से लेकर केबल फॉल्ट तक ग्रामीण बेहाल
फरीदपुर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। सोमवार रात बरेली व आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जबकि फरीदपुर उपकेंद्र के रजऊ परसपुर गांव में पिछले छह दिनों से लगातार संकट बना हुआ है। हर दिन कोई न कोई लोकल फॉल्ट आपूर्ति में बाधा बन रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा। शुरुआत में