घाट: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान संदीप गौड़ की वाहन दुर्घटना में मौत
Ghaat, Chamoli | Aug 20, 2026 चमोली के नंदानगर में सेना के जवान संदीप गौड़ की कार खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। संदीप 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात थे। बारिश और अंधेरे के चलते देर रात खोज संभव नहीं हो पाई। पुलिस और एसडीआरएफ ने शव को रेस्क्यू किया और जांच शुरू की है।