मड़ावरा: अगोड़ी में अज्ञात कारणों से लड़की ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, सीएचसी मडावरा में इलाज जारी
तहसील मडावरा के अगोड़ी गाँव में 25 अक्टुबर शुक्रवार को शाम 4 बजे एक लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके पश्चात परिजनों द्वारा लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडावरा लाया गया। जहाँ पर लड़की का इलाज चल रहा है। लड़की ने किन कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन किया यह ज्ञात नहीं हो सका है।