मड़ावरा: विघाई गांव में मूंगफली की फसल इकट्ठा करते समय ग्रामीण की सर्पदंश से हुई मौत
विघाई गाँव में मूंगफली की फसल इकठ्ठा करते समय 24 अक्टुबर को करीव 5 बजे सर्प ने काट लिया जिससे ग्रामीण अचेत हो गया जब शाम को ग्रामीण घर नही पहुँचा तो खोज की गयी तो ग्रामीण खेत में अचेत मिला। इसके बाद ग्रामीण को 25 अक्टुबर को सुबह4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडावरा लाया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया।