चरपोखरी: मध्य विद्यालय देकुड़ा में चोरी, चोरों ने समरसेबल और मोटर ले उड़े, लाखों की संपत्ति गायब
चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय देकुड़ा में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर विद्यालय परिसर से समरसेबल पंप और मोटर खोलकर ले गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चरपोखरी थाना में लिखित आवेदन दिया है।