बोध गया: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन मगध विश्वविद्यालय पहुंचे, धर्म संस्कृति संगम में हुए शामिल
मगध विश्वविद्यालय के गणित विभाग में एक दिवसीय “धर्म संस्कृति संगम” राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सांस्कृतिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल हुए।