लालगंज: ठेकमा बाजार के पास ट्रक में लगी भीषण आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा बाजार के पास सादीपुर पोखरा के पीछे रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई । जब पराली जलाने से उठी आग ने पास खड़ी एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया । बताया जा रहा है ट्रक चालक वाहन खड़ा कर भोजन करने के लिए गया था। तभी अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गई। आग की लपटें तेज होती देख ग्रामीणों ने बिना देर किए मोर्चा संभाल लिया ।