लोहरदगा: लोहरदगा में मौसम बदला, घनी धुंध छाई, ठंड से बचने लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे
सुबह की पहली किरण के साथ सोमवार को लोहरदगा का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। चारों ओर फैली धुंध ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया था। सुबह करीब 7 बजे सड़कें, मकान और पेड़-पौधे धुंध की सफेद चादर में ढके दिखाई दिए। कुछ ही दूरी पर मौजूद चीजें भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही थीं। नवंबर के अंतिम दिनों में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।