सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने धर्मपुरा स्थित अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनकर त्वरित व स्थायी समाधान का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि जनता की हर परेशानी उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।