पटना ग्रामीण: जदयू मुख्यालय में मिलन समारोह का किया गया आयोजन, राजद के प्रमुख नेताओं ने थामा जदयू का दामन
बीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राजद के प्रदेश एवं समस्तीपुर जिला इकाई के प्रमुख नेताओं ने जदयू का दामन थामा. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.