धार: पीथमपुर के सेक्टर-1 से गश्त के दौरान पुलिस ने कार से जब्त की ₹1.20 लाख कीमत की अवैध शराब, केस दर्ज
Dhar, Dhar | Oct 31, 2024 धार जिले के पीथमपुर के थाना सेक्टर एक पुलिस को प्रभात गश्त के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करते कार को जब्त करने में सफलता मिली है। पीथमपुर के सेक्टर एक मे प्रभात गश्त के दौरान पुलिस को एक कार में कुछ संदिग्ध लोग जाते नजर आए। पुलिस ने कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूजी 2189 कार का पीछा कर कार चालक को रोका तो कार सवार उतर कर फरार हो गए।