धार: जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए कलेक्टर ने जिला पंचायत CEO को नियुक्त किया नोडल अधिकारी
Dhar, Dhar | Oct 30, 2024 मध्यप्रदेश में दिनांक 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक म.प्र. स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत धार जिले में कार्यक्रम उत्साह पूर्वक सम्पादित करने हेतु कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।