धार: नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस सचिव सुहेल निसार ने भोपाल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से की मुलाकात
Dhar, Dhar | Oct 30, 2024 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की सहमति से धार के युवा कांग्रेस नेता सुहेल निसार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त होने पर सुहेल निसार ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से भोपाल पहुंच कर मुलाकात की है।