धार: बड़े शहरों की तर्ज पर धार में ₹10 करोड़ की लागत से बन रहा नया बस स्टैंड, दिवाली के बाद सड़क निर्माण शुरू होने की है उम्मीद
Dhar, Dhar | Oct 31, 2024 इंदौर व भोपाल जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर धार में भी नया बस स्टैंड आकार ले रहा है। 10 करोड़ की लागत से नगर पालिका द्वारा पुराने बस स्टैंड के समीप ही नया भवन बन रहा है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का काम पूरा हो चुका है, जबकि छत भरने का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद बस स्टैंड से निकलने वाले फोरलेन मार्ग का निर्माण शुरू किया जाएगा।