धार: दूधी मधुबन चौराहा एबी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार 3 युवक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Dhar, Dhar | Oct 30, 2024 धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत , दूधी मधुबन चौराहे एबी रोड़ पर, इंदौर से खलघाट की ओर जा रही मोटरसाइकिल सवार को, अज्ञात वाहन ने भयानक टक्कर मारी। जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए । घटना की जानकारी लगते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची एव घायलों को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।