शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के करहल रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक पर सवार चाचा-भतीजा हुए घायल
थाना सिरसागंज क्षेत्र कान्हा ईट भटटे पर कार्य करने वाला व्यक्ति शैलेंद्र कुमार अपने करीब आठ वर्षीय भतीजे को लेकर सोमवार सुबह कहीं जा रहा था। इसी दौरान थाना सिरसागंज क्षेत्र करहल रोड पर दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी। जिससे उक्त बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। वहीं भतीजे को भी चोटें आयीं। तत्काल इलाज को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज कराया गया।