कोंडागांव: जिले में महिला टीचर से लूट:हाथ से पर्स छीनकर भागे बदमाश, 6 लाख के सोने के गहने और कैश पार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बदमाश महिला शिक्षक से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के पर्स में 6 लाख के सोने के गहने और 10 से 12 हजार कैश समेत जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता का नाम रेखा ठाकुर है। महिला के भाई अक्षत ठाकुर ने बताया कि रेखा ठाकुर टूटे हुए चेन को बनाने घर से पैदल निकली थी। जैसे ही वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची, पीछे से दो व्यक्ति