कोंडागांव: नारंगी नदी पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस
नारंगी नदी पुल के नीचे आज सुबह एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश मिलने से पुल पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओपी रूपेश कुमार और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।