कोंडागांव: नारायणपुर तिराहे में ट्रक के चपेट में आया पैदल चल रहा ग्रामीण, गंभीर हालत में 1033 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर तिराहे में आज शाम पैदल जा रहा ग्रामीण ट्रक के चपेट में आ गया है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को NHAI के एंबुलेंस 1033 ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। घायल ग्रामीण की पहचान नारायणपुर छेरीबेड़ा निवासी सोनाऊ पोटाई उम्र 52 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना में सोनाऊ पोटाई का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है।