कोंडागांव: नारंगी नदी पुल के नीचे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की हुई शिनाख्त, डोंगरीगुड़ा का था मृतक, मिर्गी की बीमारी से था ग्रसित
मृतक की पहचान मनीराम सोरी पिता चेतन सोरी उम्र 36 वर्ष निवासी डोंगरीगुड़ा सल्फीपदर के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक मृतक पिछले 10 वर्षों से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। वहीं कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं चल रही थी तथा वह शराब पीने का आदी था। आज सुबह उनकी लाश नारंगी नदी पुल के नीचे पाई गई है फिलहाल सिटी कोतवाली में मामले की जांच जारी है।