कोंडागांव: चिखलपुटी NH30 में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलपुटी पीआरए कैंप के पास एनएच 30 में आज शाम एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया है। वहीं जख्मी युवक को स्थानीय पत्रकार के द्वारा अपनी निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है जख्मी युवक मानसिक रूप से पीड़ित है। उनकी पहचान की पुष्टि नही हो पाई है।घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।