डीग: परमदरा गांव में सर्पों का आतंक, वन विभाग की टीम ने जोखिम उठाकर किया रेस्क्यू
Deeg, Bharatpur | Feb 15, 2026 गांव परमदरा में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मकान निर्माण के दौरान पाटोर में सर्प दिखाई दिए। सर्पों की मौजूदगी से मजदूर घबरा गए और काम छोड़कर मौके से हट गए। इसकी सूचना मकान मालिक भूरा गुर्जर ने तुरंत वन विभाग को दी।