यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वाहन पर कल दिनांक 11 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी की गई हड़ताल
लव इंडिया न्यूज ,सोनीपत.....यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वाहन पर कल दिनांक 11 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई
जिसमें सभी 7 संगठनों ने भाग लिया।
मांगे थी:
1. वेतन समझौते के वक्त बैंक यूनियंस और आई बी ए के बीच लिखित में समझौता हुआ था कि सभी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे, जिसको आई बी ए ने वित्त मंत्रालय को अप्रूवल के लिए भेज दिया था। जिसका अप्रूवल लगभग 2 वर्षों से लंबित है।
2. सरकार द्वारा एक्जीक्यूटिव क्लास को ज्यादा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव का विरोध। सभी कर्मचारियों को समान इंसेंटिव की माँग।
3. स्टाफ की कमी
आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हुडा शाखा दिल्ली रोड सोनीपत के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें भारी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भाग लिया।
पूरे भारतवर्ष के सभी राष्ट्रीयकृत आज बंद रहे। जिले की सभी 200 शाखाएं बंद रही जिस से लगभग 1000 करोड़ के कामकाज के बाधित होने का अनुमान है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ के हरियाणा के सह सचिव कॉम जितेंद्र सरदाना ने यह सारी जानकारी दी। इस मौके पर नवीन फ़ौघाट, रजनीकांत वशिष्ठ, मनोज जमदग्नी, हरिंद्र नैन, हरविन्द्र दहिया इत्यादि एवं सभी बैंकों शाखाओं से अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।