चित्तौड़गढ़ के सेंती क्षेत्र स्थित वंडर सीमेंट एजेंसी में 27 मार्च की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लॉकर, कूपन और नकदी चुरा ली थी। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर गठित टीम ने जांच कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।