ललितपुर: हरदीला निवासी व्यक्ति अपने परिवार सहित DM कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठा; नामजद लोगों पर लगाए जमीन कब्जाने के आरोप
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरदीला निवासी व्यक्ति हरिराम तनय मूलचंद कुशवाहा अपने परिवार सहित DM कार्यालय के बाहर गेट पर आमरण अनशन पर बैठ गया है। पीड़ित ने राहुल एवं मूलचंद पिता सरजू पर अपने साथियों के साथ उसकी जमीन पर कब्जा कर जबरन निर्माण करने के आरोप लगाए।4/2/2024 को संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र दिया था।लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई।