अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने वेयरहाउस रोड पर लड़कियों को परेशान करने पर 6 युवकों को किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने वेयरहाउस रोड पर लड़कियों को परेशान करने पर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ युवक बाइक पर चक्कर लगाते हुए लड़कियों को परेशान कर रहे हैं। इस पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को मौके पर भेजा गया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।