अनूपगढ़: अनूपगढ़ में तेज बरसात के कारण नेशनल हाईवे नंबर 911 पर वाहन चालकों को हुई परेशानी
अनूपगढ़ क्षेत्र में आज सोमवार सुबह से ही तेज धूप और उमस्ती शाम को अचानक मौसम में पलटा खाया और सोमवार रात करीब 8:30 बजे अनूपगढ़ क्षेत्र में तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। अनूपगढ़ क्षेत्र में रात तेज बरसात होने के कारण नेशनल हाईवे नंबर 911 पर वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए अपने वाहन रोकने पड़े।