अनूपगढ़: अनूपगढ़ के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में शिक्षा विभाग के सहयोग से 15 दिवसीय एथलीट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीयस्तर पर प्रतियोगिताओ के लिए तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय 15दिवसीय एथलीट प्रशिक्षण आयोजन किया जा रहा है।शारीरिक शिक्षक इकबाल सिंह ने आज सोमवार सुबह 11:30 बजे बताया कि शिविर में कुल 12 खिलाड़ियों को चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।