अनूपगढ़: अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में सर्व समाज की बैठक हुई, नाबालिग से कूकर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में आज मंगलवार शाम 4 बजे सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय नागपाल ने बताया कि 26 मई को आबकारी निरोधक दल के दो कार्मिकों के द्वारा 16 वर्ष के लड़के के साथ कूकर्म किया गया था। इस मामले में अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है। बैठक में आंदोलन का निर्णय लेते हुए फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।