अनूपगढ़: अनूपगढ़ की ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की बैठक का हुआ आयोजन, कार्यकारिणी का किया गया विस्तार
ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की आयोजित बैठक के दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष बनवारी लाल ने आज रविवार शाम 6 बजे बताया कि कार्यकारिणी में हरिशंकर ठकरानी और नरेंद्र भारद्वाज को संरक्षक, चंद्र ओझा, दिनेश कुमार शर्मा, भागीरथ शर्मा, मुकेश शर्मा, रमेश कुमार को उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा को सचिव, गौरव भारद्वाज को सहसचिव चुना गया है।