अंबाह के ग्राम काँस का पुरा पंचायत डण्डोली निवासी अनिल कुमार ने जनसुनवाई में बिजली बिल सुधार और खराब नलकूप पम्प कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 से पम्प बंद होने के बावजूद बिल जारी हो रहे हैं। उन्होंने बकाया जमा कर आगे का बिल माफ करने की मांग की।