पंचदेवरी: कटेया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 222 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: थानाध्यक्ष अवधेश कुमार
गोपालगंज में एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में कटेया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंझरिया रेलवे ओवरब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से 145 लीटर विदेशी शराब एवं 63 लीटर देशी शराब बरामद किया। मौके से समस्तीपुर जिले के मनोज साह को गिरफ्तार किया गया