डिंडौरी: बिलगांव में सड़क मार्ग बना तालाब, ग्रामीण सहित छात्र छात्राओं को आने जाने में हो रही परेशानी #jansamasya
बिलगांव में सड़क बारिश और नाली के पानी के भराव चलते तालाब बना हुआ है पानी निकासी का रास्ता न होने के चलते सड़क पर पानी भरा हुआ है जिससे चलते ग्रामीण सहित छात्र छात्राओं को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। दरअसल ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 10:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा नाली बनवाकर पुलिया के ऊपर पैक करा दिया गया है ।