दतिया: तरगुआ में भाजपा का “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान, प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया ने किया संबोधित, प्रमाण पत्र वितरित
Datia, Datia | Apr 9, 2026 उनाव भाजपा मंडल द्वारा तरगुआ में गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें BJP के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस तक इस अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद कर रहा है।