हनुमानगढ़ के निकटवर्ती गांव करणीसर सहजीपुरा में ट्यूबवेल ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि मिस्त्री घायल हो गया। इस संबंध में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जमीन पर ट्यूबवेल सही करने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया था और इस दौरान मिस्त्री व किसान करंट की चपेट में आ गया।