बहराइच: गौरी शंकरपुरवा के पास पेड़ से लटके मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
गौरी शंकरपुरवा के पास पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। वही अज्ञात व्यक्ति की पहचान रंगीलाल के रूप में हुई हैं। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष संतोष सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।