कानपुर: डॉ शाहीन की गिरफ्तारी के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में फैली सनसनी, खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद डॉक्टर शाहीन को जम्मू कश्मीर की पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।इस मामले ने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सनसनी फैला दी। डॉ शाहीन के वर्षों पुराने लापता होने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। मंगलवार शाम 5:00 बजे एटीएस ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेरा डाल दिया और जांच शुरू कर दी।