कानपुर: दिल्ली में धमाके के बाद कानपुर नगर में रेड अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
नई दिल्ली में हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में कानपुर नगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया था। तत्पश्चात सभी संवेदनशील स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित समस्त फील्ड अधिकारी निरंतर क्षेत्र में सक्रिय रहकर निगरानी कर रहे हैं। मामले को लेकर मंगलवार 4 बजे पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी।